बिहारशरीफ से कार्टन लेकर चला ट्रक गया से बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

ड्राइवर व खलासी ने कार्टन बेच कर पेट्रोल पंप के पास ट्रक लगा कर हुए फरार गया : बिहारशरीफ से कार्टन लाद कर मुजफ्फरनगर के लिए चला ट्रक गया में बरामद किया गया है. ट्रक पर लदे कार्टन को ड्राइवर व खलासी ने कहीं बेच दिया और खाली ट्रक को कोसडिहरा गांव के आगे स्थित […]
विज्ञापन
ड्राइवर व खलासी ने कार्टन बेच कर पेट्रोल पंप के पास ट्रक लगा कर हुए फरार
गया : बिहारशरीफ से कार्टन लाद कर मुजफ्फरनगर के लिए चला ट्रक गया में बरामद किया गया है. ट्रक पर लदे कार्टन को ड्राइवर व खलासी ने कहीं बेच दिया और खाली ट्रक को कोसडिहरा गांव के आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर फरार हो गये. ट्रक पर पहले से लगे यूपी नंबर की जगह ड्राइवर ने दिल्ली का नंबर लगा दिया है. बिहारशरीफ से कार्टन लोड कराने वाले कारोबारी ट्रक को ढ़ूंढते हुए गुरुवार को उक्त पेट्रोल पंप के पास ट्रक को देखा और इसकी जानकारी मेडिकल थाने को दी.
मेडिकल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि 15 सितंबर को यूपी के कारोबारी ने बिहारशरीफ में उक्त ट्रक पर कार्टन (गत्ता) लोड किया था व उसे मुजफ्फरनगर पहुंचाना था. लेकिन, ट्रक कार्टन लेकर जब मुजफ्फरनगर नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने ट्रक को ढ़ूंढ़ना शुरू किया. इसी दौरान ट्रक को पेट्रोल पंप के पास खड़ा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारी के अनुसार ट्रक पर करीब ढ़ाई लाख रुपये के कार्टन लोड किये गये थे. इसकी सूचना बिहारशरीफ पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










