गया :चौपाल लगा कर अभिभावक व शिक्षक से करेंगे बात : शिक्षामंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

गया : व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका विषय पर गया कॉलेज में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कमर अहसन व प्रतिकुलपति प्रो केएन पासवान ने दीप जला कर किया. इस मौके पर शिक्षामंत्री ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में बच्चे और […]
विज्ञापन
गया : व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका विषय पर गया कॉलेज में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कमर अहसन व प्रतिकुलपति प्रो केएन पासवान ने दीप जला कर किया. इस मौके पर शिक्षामंत्री ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में बच्चे और शिक्षक समय पर आते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है. लेकिन, मध्याह्न भोजन के बाद प्राइमरी स्कूलों में बच्चों का ठहराव नहीं है.
भोजन करने के बाद बच्चे अपने घर को लौट जाते हैं. यह चिंता का विषय है. इस मुद्दे पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. मध्याह्न भोजन के बाद स्कूलों में बच्चों का ठहराव कैसे हो, इस पर जल्द ही कोई ठोस निर्णय सरकार लेने वाली है. उन्होंने दशकों पहले गांवों में गुरुकुल परंपरा से होनेवाली पढ़ाई-लिखाई का भी उदाहरण दिया और कहा कि वर्तमान परिवेश में शैक्षणिक माहौल में काफी गिरावट आयी है.
इसे सुदृढ़ करने के लिए शिक्षा चौपाल लगाने की योजना बनायी गयी है. इसमें चुनिंदा शिक्षक, छात्र, हेडमास्टर व अभिभावक एक साथ बैठेंगे और शिक्षा चौपाल लगायेंगे. इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई में कैसे बदलाव लाया जाये, इस मुद्दे पर आपस में विचार-विमर्श करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










