विश्वस्तरीय पितृपक्ष मेले : देखिए कैसे इन विदेशी महिलाओं ने अपने पूर्वजों के लिए किया तर्पण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2017 11:37 AM (IST)
विज्ञापन

विश्वस्तरीय पितृपक्ष मेले में रूस, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी व सेंट पीटर्स से आये एक पति-पत्नी व 13 महिलाओं ने किया श्राद्धकर्म गया : गयाजी में आयोजित विश्वस्तरीय पितृपक्ष मेले में रूस, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी व सेंट पीटर्स से आये एक पति-पत्नी व 13 महिलाओं ने शुक्रवार को आत्मिक अनुभूति के साथ देवघाट पर श्राद्धकर्म कर […]
विज्ञापन
विश्वस्तरीय पितृपक्ष मेले में रूस, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी व सेंट पीटर्स से आये एक पति-पत्नी व 13 महिलाओं ने किया श्राद्धकर्म
गया : गयाजी में आयोजित विश्वस्तरीय पितृपक्ष मेले में रूस, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी व सेंट पीटर्स से आये एक पति-पत्नी व 13 महिलाओं ने शुक्रवार को आत्मिक अनुभूति के साथ देवघाट पर श्राद्धकर्म कर अंत:सलिला फल्गु नदी में तर्पण किया. इस विदेशी दल के साथ आये धर्मगुरु लोकनाथ दास गौड़ व उनकी पत्नी ने श्राद्धकर्म की प्रक्रिया पूरी करायी.
इस बारे में धर्मगुरु ने बताया कि रसिया में रहनेवाले नताशा सैफ्रोना उनके धार्मिक गुरु हैं. वह रसिया के बहुत बड़े धार्मिक गुरु हैं. ये सभी उनके शिष्य हैं. धार्मिक गुरु नताशा सैफ्रोना करीब पांच वर्ष पहले गयाजी आयी थीं. गयाजी भ्रमण के दौरान उन्होंने पितरों की आत्मा की शांति को लेकर पिंडदान व तर्पण जैसे धार्मिक अनुष्ठान से अवगत हुई थीं.
गयाजी से लौटने के बाद धार्मिक गुरु सैफ्रोना ने अपने शिष्यों को गयाजी में होनेवाले पिंडदान व तर्पण को लेकर प्रेरित किया. इसी भावना को लेकर विदेशी टिटोवा मरीना, सरेंडो एकातेरो, समाइया देजारोव, जुल्कार नीवा जुल्फ, इप्रिंटसेवा यूलिया, इबेगेनिया क्रानिच, एन बेरोन, फिल्कोवा एरिना सहित अन्य महिलाएं गयाजी आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










