Gaya road rage case : रॉकी यादव को उम्रकैद से शोहदों पर कसेगी लगाम

गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आज कोर्ट ने अभियुक्त रॉकी यादव और उसके दो अन्य साथियों को उम्रकैद की सजा सुनायी, वहीं रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव को पांच साल की सजा सुनायी गयी है. आदित्य सचदेवा की हत्या गोली मारकर सिर्फ इसलिए कर दी गयी थी क्योंकि उसने रॉकी की कार […]
गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आज कोर्ट ने अभियुक्त रॉकी यादव और उसके दो अन्य साथियों को उम्रकैद की सजा सुनायी, वहीं रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव को पांच साल की सजा सुनायी गयी है. आदित्य सचदेवा की हत्या गोली मारकर सिर्फ इसलिए कर दी गयी थी क्योंकि उसने रॉकी की कार को ओवरटेक किया था. घटना 7 मई, 2016 की है. इस दिन आदित्य अपने दोस्तों के साथ बोधगया से गया अपनी ही कार से लौट रहा था. सफर के दौरान रास्ते में रॉकी यादव से साइड देने को लेकर झगड़ा हुआ और रॉकी ने उसे गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










