80 लाख का गांजा बरामद, एक धराया

Published at :05 Sep 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
80 लाख का गांजा बरामद, एक धराया

गया : गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक स्थित पार्सल ऑफिस के पास जीआरपी की टीम ने 20 बोरों में रखे चार क्विंटल गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जीआरपी की टीम के सदस्य ट्रेनों में चेकिंग कर थाना लौट रहे थे, तभी उनकी उक्त बोरों पर […]

विज्ञापन
गया : गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक स्थित पार्सल ऑफिस के पास जीआरपी की टीम ने 20 बोरों में रखे चार क्विंटल गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जीआरपी की टीम के सदस्य ट्रेनों में चेकिंग कर थाना लौट रहे थे, तभी उनकी उक्त बोरों पर नजर पड़ी.
जांच के दौरान पाया गया कि इन बाेरों में गांजा भरा हुआ है. रेल एसपी ने बताया कि चार क्विंटल गांजे के साथ एक युवक को पकड़ा गया है. गांजे की कीमत करीब 80 लाख रुपये है.युवक की पहचान गया शहर के पास स्थित छोटकी डेल्हा निवासी कार्तिक प्रसाद के रूप में की गयी है. युवक ने बताया कि यह गांजा हावड़ा से हावड़ा-गया एक्सप्रेस से लाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन