क्या सोनपुर एयरपोर्ट की एंट्री से बिहटा हवाई अड्डे का प्रोजेक्ट अटका? टर्मिनल निर्माण के लिए मिले थे 459.99 करोड़

Updated:
विज्ञापन

एयरपोर्ट की सांकेतिक तस्वीर

Airport In Bihar: सोनपुर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की घोषणा के बाद बिहटा एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट अधर में जाता दिख रहा है. 459.99 करोड़ के टर्मिनल का सिर्फ 2 प्रतिशत काम हुआ है और चार महीने से निर्माण बंद है. ऐसे में कई तरह की चर्चा एयरपोर्ट को लेकर की जा रही है.

विज्ञापन

Airport In Bihar: बिहार में एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है. ऐसे में सोनपुर में राज्य का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा के बाद बिहटा एयरपोर्ट का काम अटक गया है. इसके टर्मिनल का निर्माण पिछले चार महीने से ठप पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत ही काम पूरा हो सका है.

लगभग 460 करोड़ है टर्मिनल की लागत

मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा एयरपोर्ट के लिए करीब 459.99 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल भवन बनाया जाना था. निर्माण एजेंसी ने फाउंडेशन के लिए जमीन खोदी, सरिया भी बांध दिया, लेकिन इसके बाद काम रुक गया. बारिश और काम बंद रहने के कारण खोदे गए हिस्से में पानी जमा है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टर्मिनल निर्माण का ठेका एक रूसी कंपनी को दिया था. योजना के मुताबिक टर्मिनल भवन को 2027 तक तैयार किया जाना था. लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए समय पर निर्माण पूरा होना चुनौती बनता दिख रहा है.

यात्रियों के पास होंगे ये ऑप्शन

बिहटा से करीब 55 किलोमीटर दूर सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा ने पूरे प्रोजेक्ट की उपयोगिता पर नई बहस छेड़ दी है. दूसरी तरफ बिहटा से करीब 30 किलोमीटर दूर पटना एयरपोर्ट पर करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से नया टर्मिनल पहले ही तैयार हो चुका है. ऐसे में आने वाले समय में यात्रियों के सामने एक ही इलाके में बड़े एयरपोर्ट के कई विकल्प होंगे. ऐसे में बिहटा से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावना पहले जैसी नहीं रह गई है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या छोटा होगा बिहटा एयरपोर्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, नागर विमानन मंत्रालय अब बिहटा के लिए पूर्णिया मॉडल पर विचार कर रहा है. इसका मतलब यह है कि बड़े टर्मिनल के बजाय छोटा टर्मिनल बनाया जाए और यहां से उड़ान योजना के तहत छोटे विमानों के जरिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए. लेकिन प्रोजेक्ट पूरी तरह खत्म होने की संभावना नहीं है. इसका स्वरूप और क्षमता जरूर बदली जा सकती है.

116 एकड़ से ज्यादा जमीन कराई गई थी उपलब्ध

बिहटा एयरपोर्ट के टर्मिनल, पार्किंग और दूसरे निर्माण के लिए बिहार सरकार ने 116 एकड़ से ज्यादा जमीन उपलब्ध कराई है. रनवे विस्तार के लिए करीब 191.8 एकड़ जमीन का सर्वे भी हो चुका है. इसके अलावा बिहटा को पटना से जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण भी कराया जा रहा है. खास बात यह है कि बिहटा का मौजूदा 2499 मीटर लंबा रनवे पटना, गया और देवघर एयरपोर्ट से भी लंबा है.

Also Read: नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, हाथ जोड़ मुस्कुराए, दिखा ये खास अंदाज


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन