बिहार में अगले 72 घंटे तक जारी रहेगा भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का दौर, IMD का डबल अलर्ट
बिहार मौसम खबर
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में अगले 72 घंटे के दौरान मौसम का रूप बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पहले दो दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. 23 अगस्त को पश्चिमी और मध्य बिहार में भारी बारिश हो सकती है.
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में 23 अगस्त के बीच मौसम बदलता रहेगा. 21 और 22 अगस्त को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 23 अगस्त को पश्चिमी और मध्य बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा.
आपके शहर में
21 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा के साथ गरज-चमक भी देखने को मिलेगी. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
22 अगस्त को भी उत्तर बिहार में अलर्ट
22 अगस्त को भी उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम का असर बना रहेगा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दक्षिणी बिहार के जिलों में 22 अगस्त को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. पटना, गया, नालंदा, भोजपुर समेत दक्षिण बिहार के दूसरे जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
23 अगस्त को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
23 अगस्त को बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन पश्चिमी और मध्य बिहार के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा और नवादा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मौसम खराब होने के साथ तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट
23 अगस्त को कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, अररिया और किशनगंज में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. 23 अगस्त को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम सामान्य रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए