बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्का घर मिलने पर स्वीकृति, CM सम्राट ने बताया ऐतिहासिक कदम

Updated:
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के तहत मिला घर (सांकेतिक तस्वीर)

PM Awas Yojana Bihar: पीएम आवास योजना के तहत बिहार के लाखों गरीब परिवारों को खुशखबरी मिली. उन्हें पक्का घर मिलने को लेकर स्वीकृति मिल गई है. सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया.

विज्ञापन

PM Awas Yojana Bihar: बिहार के लाखों गरीब परिवारों को केंद्र सरकार ने खास तोहफा दिया. राज्य में 11 लाख 18 हजार 937 पक्के आवास की स्वीकृति दे दी है. इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी. इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम सम्राट ने एक्स पर दी जानकारी

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, 'बिहार के गरीब परिवारों के अपने पक्के घर का सपना साकार करने की दिशा में आज यह एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 लाख 18 हजार 937 आवासों की स्वीकृति बिहार के लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियों का संचार करेगी'.

आगे उन्होंने यह भी लिखा, 'शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के प्रति प्रधानमंत्री के इस संकल्प और डबल इंजन सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया है. उनका आभार. बिहार में विकास और जनकल्याण का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा'. इस तरह से पीएम आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को अब पक्का घर मिलने वाला है.

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा था, 'बिहार की पवित्र धरा पर आकर मन आनंद और गर्व से भरा हुआ है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को बड़ी सौगात दी जा रही है. हमारा संकल्प-हर गरीब को पक्का मकान. आज बिहार के कच्चे मकानों में रहने वाले भाई-बहनों के लिए 11 लाख 18 हजार 937 आवासों के आवंटन की स्वीकृति दी जा रही है'.

आगे उन्होंने यह भी लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास की बयार बहती रहेगी. जनकल्याण का महायज्ञ निरंतर चलता रहेगा'. बिहार के लिए केंद्र सरकार का यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है.

बिहार के लिए सरकार का लक्ष्य

इस फैसले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार का दावा है कि आवास, किसान कल्याण और लोगों के हित वाली योजनाओं के जरिए बिहार में विकास की गति को तेज किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य जो पात्र परिवार हैं, उन्हें घर और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 11 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इससे गांवों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो सकेगी.

Also Read: 11 लाख राशन कार्ड का लक्ष्य बना मुसीबत? बिहार में आपूर्ति अफसरों का विरोध, सरकार को दी ये चेतावनी


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन