बिहार मुक्त विद्यालयी बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर EOU की रेड, 3.43 करोड़ से ज्यादा संपत्ति का मामला
आर्थिक अपराध इकाई
EOU Raid In Bihar: बिहार में एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बिहार मुक्त विद्यालयी बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है.
EOU Raid In Bihar: आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की. ईओयू की टीम डिप्टी डायरेक्टर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची. यह छापेमारी पटना और बेगूसराय जिले में की जा रही है.
आपके शहर में
90.04 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति का मामला
जानकारी के मुताबिक, डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ 3 करोड़ 34 लाख 78 हजार 300 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले हैं. बताया जा रहा है कि यह उनकी आय से लगभग 90.04 प्रतिशत से अधिक है.
इस अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है. फिलहाल ईओयू की टीम तीनों ठिकानों पर डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही है. साथ ही बेसमेंट और पार्किंग में भी टीम की छापेमारी जारी है.
बिहार से जुड़े अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन 3 ठिकानों पर हो रही छापेमारी
जिन ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है, उनमें पटना जिले में चंद्रतारा भवन, बीबी कॉवेज, आकाशवाणी रोड, खाजपुरा और बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफिस, मीठापुर शामिल है. इसके अलावा बेगूसराय जिले में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोर गांव का पैतृक आवास भी शामिल है.
पूरी जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
इस छापेमारी को लेकर अधिकारियों की माने तो, फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच के दौरान जो भी संपत्ति से जुड़े डॉक्युमेंट्स और सामान हैं, उसकी जांच की जाएगी. उसके बाद ही मामले में विस्तार से जानकारी दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: बिहार के किसानों को राहत, 3 लाख तक के लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज का फायदा, जानिए सरकार का मकसद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








