11 लाख राशन कार्ड का लक्ष्य बना मुसीबत? बिहार में आपूर्ति अफसरों का विरोध, सरकार को दी ये चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

राशन कार्ड (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Ration Card: बिहार में लगभग 11.04 लाख नए राशन कार्ड जोड़ने का लक्ष्य आपूर्ति अधिकारियों के लिए विवाद की वजह बन गया है. संघ का कहना है कि बिना पर्याप्त कंप्यूटर, इंटरनेट, गाड़ी और बजट के यह लक्ष्य पूरा करना मुश्किल है. 20 से 26 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर विरोध किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड का नया लक्ष्य अब सिर्फ सरकारी आंकड़ों का मामला नहीं रहा. 11,04,425 नए राशन कार्ड जोड़ने के अभियान ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और बिहार आपूर्ति सेवा संघ को आमने-सामने ला दिया है. आपूर्ति अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि संसाधनों के बिना तय किया गया यह लक्ष्य जमीन पर उतारना मुश्किल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकारियों को हो रही ये परेशानी

संघ का आरोप है कि अधिकारियों से कंप्यूटर, स्कैनर, इंटरनेट और विभागीय वाहन जैसी जरूरी सुविधाओं के बिना ही काम पूरा कराने का दबाव बनाया जा रहा है. दावा है कि प्रिंटआउट, दस्तावेजों की जांच और फील्ड विजिट के लिए गाड़ी तक का खर्च कई जगह अधिकारियों को अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है. यह खर्च औसतन 250 से 300 रुपये प्रति कार्ड तक पहुंचने का दावा किया गया है.

पुराने आंकड़ों से निकला 11 लाख का लक्ष्य?

आपूर्ति सेवा संघ के अध्यक्ष के मुताबिक लक्ष्य किसी नए सर्वे के आधार पर नहीं, बल्कि उपलब्ध आंकड़ों और गणितीय फॉर्मूले से तय किया गया है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार एनएफएसए की 8.71 करोड़ लाभुकों की अधिकतम सीमा में से 8.24 करोड़ लोग पहले ही आच्छादित हैं.

ऐसे में 46.93 लाख की शेष सीलिंग को 4.25 के औसत परिवार आकार से भाग देकर करीब 11.04 लाख नए राशन कार्ड का लक्ष्य निकाला गया है. संघ का सवाल है कि जब आधार 15 साल पुराने जनसंख्या आंकड़े हैं, तो मौजूदा जरूरत का आकलन कैसे होगा?

एक कॉल और जीपीएस पर भी विवाद

संघ ने 17 जुलाई को सीयूजी फोन पर कॉल रिसीव न होने या जीपीएस लाइव लोकेशन नहीं मिलने के आधार पर अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने पर भी आपत्ति जताई है. अब विरोध की शुरुआत हो चुकी है. 20 से 26 अगस्त तक अधिकारी और कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. फिलहाल काम प्रभावित नहीं होगा.

लेकिन मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संघ ने सामूहिक अवकाश और उसके बाद पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी है. विभाग, मुख्य सचिव और मंत्री को आंदोलन की पहले ही सूचना भी दी जा चुकी है. अब देखना होगा कि राशन कार्ड का यह लक्ष्य सरकार और कर्मचारियों के बीच समाधान तक पहुंचता है या आंदोलन की राह पर आगे बढ़ता है.

Also Read: बिहार मुक्त विद्यालयी बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर EOU की रेड, 3.43 करोड़ से ज्यादा संपत्ति का मामला


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन