नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, हाथ जोड़ मुस्कुराए, दिखा ये खास अंदाज

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार और अनंत सिंह के मुलाकात की तस्वीर

Anant Singh Meet Nitish Kumar: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्या कुछ बात हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. लेकिन राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Anant Singh Meet Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने गुरुवार को मुलाकात की. यह मुलाकात 7 सर्कुलर रोड में नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई. मुलाकात की कुछ तस्वीर भी सामने आई. उसमें देखा गया कि विधायक अनंत सिंह हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर नीतीश कुमार से मिल रहे हैं. दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी उनका अभिवादन कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सियासी गलियारे में चर्चा तेज

इस तरह से देखा जाए तो तस्वीर में दोनों नेता चिर-परिचित अंदाज में ही नजर आए. अनंत सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा तेज हो गई है. साथ ही दोनों नेताओं के बीच क्या कुछ बातें हुईं, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन अब तक इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

उपचुनाव के बाद पहली बार मिले

बांकीपुर उपचुनाव के बाद पहली बार अनंत सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई, इस वजह से यह खास भी मानी जा रही है. बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत हुई थी. इस परिणाम पर अनंत सिंह ने बयान दिया था कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो कुछ और ही रिजल्ट होता. जनता के बीच यह मैसेज गया कि नीतीश कुमार को कुर्सी से हटा दिया गया, इस वजह से बांकीपुर में एनडीए की हार हुई.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना

इस मुलाकात के बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच मोकामा विधानसभा के विकास को लेकर चर्चा हुई होगी या अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई होगी. लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है. पिछले दिनों नीतीश कुमार को लेकर यह खबर सामने आई थी कि नीतीश कुमार फिर बिहार की यात्रा पर निकल सकते हैं.

नीतीश कुमार फिर निकल सकते हैं यात्रा पर

नीतीश कुमार मंगलवार को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और वहां मौजूद अन्य लोगों से मुलाकात की थी. संजय झा ने नीतीश कुमार से कहा था कि लोगों की इच्छा है कि वह उनके बीच जाएं और उनसे मिलें. इसके बाद अक्टूबर से नीतीश कुमार के बिहार में लोगों के बीच जाने की तैयारी की खबर सामने आई. जानकारी के अनुसार, इसके लिए अब रूपरेखा तैयार की जा रही है. लेकिन आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है.

Also Read: बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्का घर मिलने पर स्वीकृति, CM सम्राट ने बताया ऐतिहासिक कदम


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन