Darbhanga News: युवा कवयित्री दीपिका चंद्रा को मिला मैसाम युवा सम्मान

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:22 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:दीपिका चन्द्रा को उनकी कविता संग्रह ''चौकठिसँ चान दिस'' के लिए वर्ष 2025 का ''मैसाम युवा सम्मान'' दिया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मैथिली की युवा रचनाकार दीपिका चन्द्रा को उनकी कविता संग्रह ””””चौकठिसँ चान दिस”””” के लिए वर्ष 2025 का ””””मैसाम युवा सम्मान”””” दिया गया है. मैथिली साहित्य महासभा (मैसाम) के तत्वावधान में दिल्ली में रविवार की देर शाम आयोजित समारोह में साहित्य अकादमी में मैथिली के पूर्व प्रतिनिधि अशोक अविचल, सेवानिवृत्त पूर्व डीजी संजय कुमार झा, मैसाम के अध्यक्ष राहुल झा व महासचिव सोनी चौधरी ने प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये का चेक उन्हें प्रदान किया. मौके पर ””””मैथिली कविताक आलोचनात्मक विकास एवं वर्तमान परिदृश्य”””” विषय पर एकल व्याख्यान का भी आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता अशोक अविचल ने कहा कि मैथिली कविता के आलोचनात्मक विकास के निहितार्थ अत्यंत व्यापक रहे हैं. यह आरंभिक दौर से ही काफी समृद्ध रहा है. इसका विकास विद्यापति जैसे कवियों से शुरू हुआ, जिन्होंने जनता की भाषा में रचनाएं कर मौखिक परंपराओं, लोक साहित्य और आधुनिक विषयों यथा, सामाजिक पतन, राजनीतिक अराजकता और पर्यावरण आदि विषयों को अपनाकर इसे समृद्ध किया. अतिथियों का स्वागत राहुल झा ने किया.

पत्रिका अपूर्वा तथा पुस्तक चाणक्य का किया गया लोकार्पण

मौके पर मैसाम की अर्द्धवार्षिक पत्रिका ””””अपूर्वा”””” के छठे अंक के साथ कवि राजकिशोर झा की पुस्तक ””””चाणक्य”””” का लोकार्पण किया गया. अखिलेश कुमार मिश्र के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सोनी चौधरी ने किया. कार्यक्रम में तपन झा, सुबोध झा, हेमंत झा, संजीव सिन्हा, आशीष नीरज, उज्ज्वल कुमार झा, चंदन झा, प्रेम चौधरी, मनोज झा, निवेदिता झा, राहुल झा वत्स, अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद थे.

सम्मानित किये गये साहित्यकार शेखर कुमार श्रीवास्तव

दरभंगा. साहित्यकार शेखर कुमार श्रीवास्तव को उनकी रचना “हिंदी हैं हम ” के लिए दुर्वासा हिंदी अकादमी जोरहाट (असम) की ओर से सम्मानित किया गया. यह समारोह हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित था. बता दें कि पूर्व में राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भारत सरकार और निर्दलीय प्रकाशन भोपाल से भी हिंदी सेवा के लिए इन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन