Darbhanga News: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में वीडियोग्राफी निगरानी दल गठित

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 10:22 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में वीडियो निगरानी दल का गठन किया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा. विधानसभा चुनाव के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में वीडियो निगरानी दल का गठन किया गया है. दल का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित सभा, जुलूस, रैली, पदयात्रा, रोड शो आदि सार्वजनिक कार्यक्रमों पर होने वाले व्यय की निगरानी एवं नियंत्रण सुनिश्चित करना है. वीडियोग्राफी रियल टाइम एवं डेट स्टाम्पिंग के साथ की जाएगी, ताकि प्रत्येक कार्यक्रम की तिथि, समय, स्थान तथा आयोजक की स्पष्ट पहचान हो सके. वीडियोग्राफी के दौरान निर्धारित बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसमें कार्यक्रम का स्थान, कार्यक्रम की तिथि एवं समय, कार्यक्रम के आयोजक, प्रचार-प्रसार सामग्री, मंच, साज-सज्जा, वाहनों की संख्या आदि की जानकारी देनी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने सभी वीडियो निगरानी दल को निर्देशित किया है कि वे पूर्ण निष्पक्षता, सतर्कता एवं गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन