Darbhanga News: मेडिसिन वार्ड में भर्ती महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Updated at : 18 Feb 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मेडिसिन वार्ड में भर्ती महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Darbhanga News:डीएमसीएच परिसर स्थित न्यू सर्जरी बिल्डिंग में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच परिसर स्थित न्यू सर्जरी बिल्डिंग में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. सूचना पाकर अधीक्षक डॉ शीला कुमारी व बेता थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत किया. घटना देर रात करीम नौ बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार महिला मेडिसिन वार्ड में भर्ती थी. गंभीर अवस्था में उसे डॉ एक मेहता यूनिट में भर्ती किया गया था. इलाज के क्रम में महिला मरीज को एक्सरे के लिए भेजा गया. ट्राली से ऑक्सीजन लगी महिला को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे. परिजनों का कहना है कि सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं था. इस कारण उसके मरीज की मौत हो गयी. जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सिलेंडर में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में थी. महिला पहले से ही गंभीर अवस्था में इलाजरत थी. चिकित्सकों द्वारा बचाने की कोशिश की गई, लेकिन मौत हो गयी. अधीक्षक डॉ शीला कुमारी ने बताया कि महिला पहले से गंभीर थी. परिजनों के आरोप की जांच की जाएगी. वैसे सिलेंडर में ऑक्सीजन थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन