Darbhanga News: आग लगने से दो आशियाने जलकर राख

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में गुरुवार की अहले सुबह लगभग चार बजे आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

Darbhanga News: हनुमाननगर. मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में गुरुवार की अहले सुबह लगभग चार बजे आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. शोर सुनते ही आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक दो घर समेत उसमें रखे सारा सामान जल चुके थे. साथ ही तीन भैंस भी बुरी तरह झुलसकर जिंदगी व मौत के बीच झूल रही है. वार्ड आठ निवासी रमापति चौधरी व शांति देवी का हाल ही में खेत से दौनी कराकर लाया गया गेहूं, मसूर, तोरी आदि अनाज भी जलकर राख हो गया. एक बाइक भी जल गयी. सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस संबंध में सीओ प्रणय प्रखर ने बताया कि कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से सहायता प्रदान की जाएगी. तत्काल पॉलिथीन सीट उपलब्ध करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन