Darbhanga News: तुमौलवासी गांव में स्थापित करेंगे सार्वजनिक पुस्तकालय

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:तुमौल गांव स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को शशिकांत झा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर. तुमौल गांव स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को शशिकांत झा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से मंदिर परिसर में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण तथा इसका नामकरण स्वामी विवेकानंद सार्वजनिक पुस्तकालय करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए ग्रामीण राम कुमार झा को मुख्य संरक्षक बनाया गया. साथ ही 11 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन किया गया. इसमें मुख्य रूप से शशिकांत झा, प्रो. फूलचन्द्र मिश्र रमण, डॉ ललन कुमार झा, कृष्ण देव मिश्र, कौशल कुमार झा, परमेश्वर मंडल आदि शामिल किये गये. वहीं 51 सदस्यीय कार्यकारिणी व 21 सदस्यीय सचिव मंडल का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष दयानाथ झा एवं कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर झा बनाये गये. वहीं सात सदस्यीय उपाध्यक्ष मंडल में सतीश चंद्र झा, प्रेम कुमार झा बौआ, सुनील कुमार झा, प्रो. ब्रजेश कुमार मिश्र, बृज लाल साहु शामिल किए गये. मृत्युंजय मृणाल को महासचिव सहित 11 सदस्यीय महासचिव मंडल में दिवाकर झा, भवनाथ झा, कृष्ण कुमार झा, संदीप कुमार मिश्र, बिरजू मंडल, चंद्र किशोर झा, होरिल पासवान, जय प्रकाश मंडल को शामिल किया गया. राजेन्द्र झा कोषाध्यक्ष व गोपाल कुमार झा उप कोषाध्यक्ष बनाये गये. मौके पर मुख्य संरक्षक झा ने कहा कि यह पुस्तकालय इस क्षेत्र की सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा. अध्यक्षता करते हुए झा ने कहा कि पुस्तकालय का निर्माण सामजिक विकास के लिए आवश्यक है. मौके पर ग्रामीणों ने आकर्षक व उपयोगी पुस्तकालय बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन