Darbhanga News: मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर सवारी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एक से

Updated at : 25 Feb 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर सवारी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एक से

Darbhanga News:मां जगदंबा हॉल्ट पर ट्रेनों के ठहराव की तिथि आखिरकार समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन की ओर से मंगलवार को घोषित कर दी गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा- हरनगर रेल खंड पर मां जगदंबा हॉल्ट पर ट्रेनों के ठहराव की तिथि आखिरकार समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन की ओर से मंगलवार को घोषित कर दी गयी. इसके तहत आगामी एक मार्च से दो जोड़ी डेमू ट्रेन रुकेंगी. यह खबर सालों से इसके लिए आंदोलित क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देने वाली है. हालांकि फिलहाल एक महीना के लिए यह फैसला लिया गया है. मंडल रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और हरनगर के मध्य चलने वाली दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन 75291/75280 एवं 75293/75294 दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर का मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर महाशिवरात्रि मेला एवं होली के अवसर पर दिनांक एक मार्च से एक अप्रैल तक एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है. सनद रहे कि इसके लिए सालों से आंदोलन चल रहा है. निकट के ही दो स्थानों पर हाॅल्ट की मांगों को लेकर महीनों परिचालन भी बाधित रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन