दरभंगा में खौफनाक मंजर, तालाब में तैरती मिली पति-पत्नी की लाश, गांव में दहशत

Updated:
विज्ञापन
darbhanga crime news

मौके पर ग्रामीणों की भीड़

Bihar News: दरभंगा के भरवाड़ा गांव में तालाब से पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में दोनों के एक-दूसरे को बचाने के दौरान डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा गांव में तालाब से पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है. मृतकों की पहचान सनाउल्लाह (52) और उनकी पत्नी इशरत प्रवीण (48) के रूप में हुई है. सुबह जब गांव के एक बच्चे ने तालाब में लाश तैरती देखी, तब इस घटना का खुलासा हुआ. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

गोताखोरों ने निकाले शव, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया. वसंत कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

एक-दूसरे को बचाने में डूबने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से एक पहले तालाब में गिरा होगा और दूसरे ने बचाने की कोशिश की होगी. इसी दौरान दोनों की डूबकर मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.

मानसिक तनाव से जूझ रहा था दंपति

परिजनों के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे. खासकर महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी. परिवार की सदस्य मुसरत परवीन ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी महिला देर रात तालाब में कूदने चली गई थी, लेकिन उस समय पुलिस की मदद से उसे बचा लिया गया था.

पहले भी हो चुकी थी ऐसी कोशिश

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले डायल 112 की टीम ने भी महिला को उसी तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला था. इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हो पाया. फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है.

Also Read: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू-राबड़ी की याचिकाएं खारिज, कोर्ट ने कहा- ट्रायल में देरी का बहाना न चलेगा

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन