कुशेश्वरस्थान सीएचसी का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, 6 दिनों से खराब एक्स-रे मशीन पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी कुशेश्वरस्थान का निरीक्षण करते एसडीओ शशांक राज। | Prabhat Khabar Network

सीएचसी कुशेश्वरस्थान का निरीक्षण करते एसडीओ शशांक राज। | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी सीएचसी का एसडीओ शशांक राज ने औचक निरीक्षण किया. अस्पताल परिसर की गंदगी और एक्स-रे मशीन के खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का सोमवार को एसडीओ शशांक राज ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और पिछले छह दिनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए.

अस्पताल परिसर की गंदगी पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बाहरी परिसर में गंदगी देखकर एसडीओ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को फटकार लगाई. उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि इलाज के साथ-साथ मरीजों को साफ-सुथरा माहौल उपलब्ध कराना भी अस्पताल की जिम्मेदारी है.

छह दिनों से खराब मिली एक्स-रे मशीन

अस्पताल में रोस्टर के अनुसार दोनों चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले. दवा भंडार में आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध थीं. हालांकि निरीक्षण के दौरान एक्स-रे मशीन पिछले छह दिनों से खराब पाई गई. इस पर एसडीओ ने तत्काल मशीन की मरम्मत कर जल्द चालू कराने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को जांच के लिए बाहर न जाना पड़े.

मरीजों से सीधे ली फीडबैक

एसडीओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और प्रसव के लिए आई महिलाओं से भी बातचीत की. मरीजों ने इलाज, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार पर संतोष जताया. उन्होंने बताया कि अस्पताल में उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं.

चिकित्सकों की कमी दूर करने की होगी पहल

निरीक्षण के बाद एसडीओ शशांक राज ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी एक गंभीर समस्या है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यकता के अनुरूप डॉक्टरों की नियुक्ति की अनुशंसा की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. निरीक्षण के दौरान बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे.

यह भी पढे़ं: दरभंगा में 30 जुलाई से निगम कर्मचारियों की हड़ताल, कचरा उठाव और सफाई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित


विज्ञापन
संतोष पोद्दार

लेखक के बारे में

By संतोष पोद्दार

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन