दरभंगा में गैस उपभोक्ताओं को मिली नई सुविधा, 10 किलो का सिलेंडर शुरू
ग्राहक को सिलेंडर देते विधायक विनय चौधरी | Prabhat Khabar Network
दरभंगा में अब 10 किलो के HP गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू हो गई है. यह पहल छोटे परिवारों, किरायेदारों और कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी. इस नई सुविधा से सिलेंडर उठाने और ले जाने में भी आसानी होगी.
दरभंगा: शहर में नब्या HP Gas के 10 किलो सिलेंडर की सुविधा शुरू की गयी. इसका लोकार्पण सत्तारूढ़ दल के विधायक विनय चौधरी और जगन्नाथ झा ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर विधायक विनय चौधरी ने कहा कि छोटे परिवारों, निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए 10 किलो सिलेंडर की व्यवस्था काफी उपयोगी साबित होगी.
छोटे परिवारों और किरायेदारों को मिलेगी सुविधा
विधायक विनय चौधरी ने कहा कि 10 किलो के सिलेंडर से उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर लेने में सुविधा होगी. बदलते समय के साथ लोगों की जरूरतें भी बदल रही हैं. ऐसे में कम वजन वाले सिलेंडर की उपलब्धता से खासकर छोटे परिवारों, किरायेदारों और अकेले रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.
उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने तथा समय पर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की.
उठाने और ले जाने में भी होगी आसानी
जगन्नाथ झा ने कहा कि 10 किलो का सिलेंडर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है. इससे सिलेंडर को उठाने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी आसानी होगी.
नियमानुसार मिलेगा सुविधा का लाभ
कार्यक्रम में गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा.
मौके पर बिक्री अधिकारी सुभम गुप्ता, विकास कुमार झा, संजय झा आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
दरभंगा दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए