दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में वेतन-पेंशन के लंबित मामलों पर एक्शन, दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
संस्कृत विवि में बकाये वेतन-पेंशन पर विशेष शिविर

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बकाया वेतन, वेतनमान और सेवानिवृत्ति लाभ के मामलों के निस्तारण के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ है. कुलपति ने स्वयं समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बकाया वेतन, वेतनमान और सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए सोमवार से दो दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत हुई. विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित इस शिविर के पहले दिन 115 आवेदन प्राप्त हुए. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

कुलपति ने सुनीं समस्याएं

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. निशिकांत के अनुसार, कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय स्वयं शिविर में पहुंचे और कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने लेखा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण किया जाए और किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

सरकार के निर्देश पर होगी भुगतान प्रक्रिया

कुलसचिव डॉ. दिनेश झा ने बताया कि सरकार और लोकभवन, पटना के निर्देशों के अनुरूप सभी दावों की जांच की जाएगी. जो आवेदन पात्र पाए जाएंगे, उनमें बकाया वेतन, वेतनमान और सेवानिवृत्ति लाभ के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

आर्थिक गणना के बाद होगा भुगतान

वित्त पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का आर्थिक आकलन किया जाएगा. इसके बाद नियमानुसार भुगतान किया जाएगा. शिविर में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी भी बड़ी संख्या में पहुंचे.

मंगलवार को भी जारी रहेगा शिविर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विशेष शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा. जिन कर्मियों ने अभी तक आवेदन जमा नहीं किया है, वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपना आवेदन दे सकते हैं. शिविर के संचालन में अभिषेक कुमार झा, रणजीत ठाकुर, शंभूनाथ झा और राजन कुमार झा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कुशेश्वरस्थान सीएचसी का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, 6 दिनों से खराब एक्स-रे मशीन पर जताई नाराजगी


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन