संतों के आह्वान पर दरभंगा में गो सम्मान यात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया मांगपत्र

Updated:
विज्ञापन
फोटो. 11परिचय. यात्रा में शामिल गो-भक्त.  | Prabhat Khabar Network

यात्रा में शामिल गो-भक्त.

दरभंगा में गो भक्तों ने संतों के नेतृत्व में गो सम्मान यात्रा निकाली. इस यात्रा का उद्देश्य गो संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

विज्ञापन

Darbhanga News: संतों के आह्वान पर चल रहे राष्ट्रव्यापी गो सम्मान आवाहन अभियान के तहत सोमवार को दरभंगा में गो सम्मान यात्रा निकाली गयी. संतों के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में गोभक्त शामिल हुए. यात्रा के समाहरणालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने गो संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा से जुड़ा मांगपत्र राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को सौंपा. इसके साथ ही गो संरक्षण के समर्थन में जुटाये गये हस्ताक्षरों की प्रतिलिपि भी प्रशासन को दी गयी.

मनोकामना मंदिर से शुरू हुई गो सम्मान यात्रा

उत्तर बिहार प्रांत गो सम्मान आवाहन अभियान के प्रमुख विजय झा और जिला अभियान प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर के संयुक्त नेतृत्व में गो सम्मान यात्रा निकाली गयी. मनोकामना मंदिर से शुरू हुई यात्रा आयकर चौक, मिर्जापुर चौक, भगत सिंह चौक, दरभंगा टावर, सुभाष चौक, नगर निगम, टाउन हॉल, जेपी चौक, नाका पांच, रामगंज, नाका छह, लहेरियासराय टावर होते हुए समाहरणालय पहुंची.

संतों ने गो संरक्षण को बताया जरूरी

यात्रा में महंत रामकिशोर दास, किशोर दास और राधेश्याम दास भी शामिल हुए. महंत रामकिशोर दास ने गो सेवा को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और ग्राम विकास का आधार बताया. उन्होंने गो संरक्षण और संवर्धन को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया.

गो हत्या पर प्रभावी प्रतिबंध की मांग

मुख्य अतिथि शशिनाथ दास ने गो संरक्षण को समाज का सामूहिक दायित्व बताया. उन्होंने गो हत्या पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने और गो आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही. अभियान से जुड़े लोगों ने गो संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

प्रशासन को सौंपा मांगपत्र और हस्ताक्षरों की प्रतिलिपि

समाहरणालय पहुंचने के बाद यात्रा में शामिल प्रतिनिधिमंडल ने गो संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा से संबंधित मांगपत्र प्रशासन को सौंपा. इसके साथ ही अभियान के समर्थन में लोगों से कराये गये हस्ताक्षरों की प्रतिलिपि भी दी गयी. सह जिला प्रभारी राहुल ने संतों, अतिथियों, प्रशासन और यात्रा में शामिल गोभक्तों के प्रति आभार जताया.

बड़ी संख्या में गोभक्त हुए शामिल

गो सम्मान यात्रा में रिंकू झा, अभय मिश्रा, श्वेता कुमारी, पंकज बारी, विजय देव, मोहन बारी, चंदन कुमार, बाबुल सिंह, शंकर कुमार, शेखर कुमार, विशाल कुमार, रवि गुप्ता, मिस्टर कुमार, शशि महतो, कल्याण कुमार, अमर कुमार, केशव कुमार, सनी कुमार, संतोष भगत, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, श्रीकांत कुमार सहित बड़ी संख्या में गोभक्त शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में डीडीसी की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का अधिकारियों को निर्देश


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन