दरभंगा में डीडीसी की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का अधिकारियों को निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते डीडीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

बैठक की अध्यक्षता करते डीडीसी व अन्य

दरभंगा समाहरणालय में डीडीसी स्वप्निल की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा समाहरणालय में सोमवार को डीडीसी स्वप्निल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी-डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व और जन शिकायतों से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा की गई. इस दौरान डीडीसी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की प्रगति का आकलन किया गया. डीडीसी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सभी बीडीओ और सीओ को लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए.

सहयोग पोर्टल के आवेदनों का भी लिया जायजा

बैठक में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन किया जाए. किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया गया.

आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए जल्द करें भूमि सीमांकन

सभी सीओ को निर्देश दिया गया कि नए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए जहां भूमि सीमांकन लंबित है, वहां प्रक्रिया जल्द पूरी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. इससे निर्माण कार्य समय पर शुरू कराया जा सकेगा. अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार ने भी सभी सीओ को सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त भूमि संबंधी आवेदनों का नियमानुसार और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

ग्रीवांस पोर्टल की शिकायतों के समाधान पर जोर

डीडीसी ने ग्रीवांस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, न्यायालयों में लंबित वाद और मुख्यमंत्री जनता दरबार से जुड़े मामलों के निष्पादन की स्थिति पर भी चर्चा हुई.

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में डीपीजीआरओ राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, डीपीआरओ पंचायत पवन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. वहीं सभी बीडीओ, सीओ एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन