लैंड फॉर जॉब मामले में लालू-राबड़ी की याचिकाएं खारिज, कोर्ट ने कहा- ट्रायल में देरी का बहाना न चलेगा

Updated:
विज्ञापन

लालू-राबड़ी की फाइल फोटो

Land For Job Case: दिल्ली अदालत ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की याचिकाएं खारिज कर दीं हैं. अदालत ने कहा कि यह ट्रायल में देरी करने का बहाना है और आरोपियों को न्यायिक कार्यवाही में शर्त लगाने की अनुमति नहीं है.

विज्ञापन

Land For Job Case: लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में दिल्ली की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने लालू और राबड़ी द्वारा पेश की गई याचिकाओं को खारिज कर दिया. याचिकाओं में उन्होंने कथित रूप से ‘अनरिलायड’ दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की थी. अदालत ने इसे ट्रायल में देरी करने का बहाना बताते हुए अस्वीकार कर दिया.

‘अनरिलायड’ दस्तावेजों की मांग को बताया अव्यवस्थित

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि आरोपियों का अनुरोध मुकदमे को उलझाने की कोशिश जैसा है. अदालत ने बताया कि इन दस्तावेजों को एक साथ उपलब्ध कराना न्यायिक प्रक्रिया को पूरी तरह अव्यवस्थित कर देगा. अदालत ने लालू के निजी सचिव आर.के. महाजन और रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक महीप कपूर की याचिकाएं भी खारिज कर दीं.

मामला 2004-2009 के बीच की नियुक्तियों से जुड़ा

सीबीआई के अनुसार यह मामला लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे की चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों से जुड़ा है. आरोप है कि नियुक्त किए गए लोगों ने बदले में लालू परिवार या सहयोगियों को जमीन के भूखंड दिए. इस मामले में लालू, राबड़ी, उनकी बेटियों और अन्य लोगों के खिलाफ 18 मई 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी.

अदालत ने दी सख्त चेतावनी

न्यायाधीश गोगने ने आदेश में कहा कि मुकदमे पर अदालत का नियंत्रण आरोपियों की जिरह की आड़ में नहीं छीना जा सकता. उन्होंने कहा कि आरोपी कार्यवाही को लंबा खींचने का गुप्त इरादा रख रहे हैं. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बचाव पक्ष पहले ही उन दस्तावेजों का निरीक्षण कर चुका है, जो साक्ष्यों के समूह का हिस्सा हैं, इसलिए किसी नए दस्तावेज को उपलब्ध कराने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती.

निष्पक्ष सुनवाई और शीघ्र न्याय का आश्वासन

अदालत ने कहा कि निष्पक्ष सुनवाई और कार्यवाही का शीघ्र समापन सुनिश्चित करने के लिए वैधानिक प्रावधानों के अनुसार साक्ष्य दर्ज करना आवश्यक है. आरोपियों को अब न्यायिक कार्यवाही जारी रखने पर कोई शर्त लगाने की अनुमति नहीं है. इस फैसले के बाद यह मामला न्यायिक प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: ‘दम है तो फैसल रहमान को निकालकर दिखाएं’, BJP नेता बोले- इस फैसले से तेजस्वी की चली जाएगी कुर्सी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन