बंगाली टोले में पैसों के विवाद में मारपीट, महिला पर छोलनी से हमला

Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :05 May 2026 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाली टोले में पैसों के विवाद में मारपीट, महिला पर छोलनी से हमला

गाड़ी भाड़ा के पैसों के विवाद को लेकर महिला सुनीता देवी पर कुछ लोगों ने छोलनी से किया हमला

विज्ञापन

पटना. जक्कनपुर थाने के बंगाली टोला में गाड़ी भाड़ा के पैसों के विवाद को लेकर महिला सुनीता देवी पर कुछ लोगों ने छोलनी से हमला कर दिया. जिसमें महिला जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इलाज के बाद वह घर चली गयी है. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच की. फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. बताया जाता है कि महिला सुनीता देवी व उसके पति गाड़ी भाड़ा पर चलाते हैं. उन्होंने बंगाली टोला में ही रहने वाले अपने एक करीबी को गाड़ी भाड़ा पर दिया था. जिसका किराया 15 हजार रुपये हो गया था. लेकिन पैसा नहीं मिलने के कारण मंगलवार की सुबह सुनीता देवी अपने पति के साथ उसके घर पर पहुंची. जहां आपस में विवाद हुआ और करीबी व अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान मारपीट की गयी और छोलनी से हमला कर जख्मी कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये. महिला इलाज कराने के बाद थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी है. जक्कनपुर थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पैसों के विवाद को लेकर घटना हुई है. छोलनी से हमला करने का आरोप है. आरोपी के संबंध में जानकारी लेकर पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पटना से रिपोर्ट नितिश कुमार

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन