मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, तिरुपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वे

Updated:
विज्ञापन
CM Samrat Chaudhary blessings Tirupati Balaji

मुंगेर में सम्राट चौधरी की तस्वीर

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुंगेर पहुंचे. जिले के ज्योति मंदिर में उन्होंने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. जानकारी के मुताबिक, आज सीएम सम्राट विक्रमशिला पुल का हवाई सर्वे भी करेंगे.

विज्ञापन

Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए. ज्योति मंदिर में रखी गई बालाजी की मूर्ति आंध्र प्रदेश से ही लाई गई है. इसके साथ ही वे CM योग आश्रम में आयोजित किए गए पदार्पण दिवस समारोह में शामिल भी हुए. इस दौरान सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे.

विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से लाई गई बालाजी की मूर्ति को जिले के पोलो मैदान में रखा जाएगा. यहां आम लोग मूर्ति का दर्शन करेंगे. इसके साथ ही भव्य लेजर लाइट और ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सीएम सम्राट चौधरी आज ही विक्रमशिला पुल का भी हवाई सर्वे करेंगे. रविवार की आधी रात पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में समा गया था.

मुंगेर में सीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था. साथ ही हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. सीएम सम्राट चौधरी आज ही खगड़िया भी जायेंगे.

गयाजी में वियतनाम के राष्ट्रपति का सीएम ने किया था स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया था. स्वागत के दौरान बिहार के राज्यपाल सैयद अत हसनैन भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर पूरे प्रोटोकॉल के साथ राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया. वियतनाम के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. इसी क्रम में वे बिहार पहुंचे है. आज टो लाम गयाजी एयरपोर्ट से सीधे बोधगया पहुंचे है, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

(मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट)

Also Read: अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का भागलपुर तक होगा विस्तार, रेल मंत्री ने दिया ये आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन