बॉक्स ऑफिस पर है जवानी तो इश्क होना है और पेड्डी का क्लैश तय, प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा बयान
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Peddi Clash
बॉक्स ऑफिस पर है जवानी तो इश्क होना है और पेड्डी का क्लैश नेटिजन्स को देखने को मिलेगा. अब प्रोड्यूसर ने रिलीज़ पर बात की है.
है जवानी तो इश्क होना है, 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में वरुण धवण, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार हैं. खास बात यह है कि इसका क्लैश राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी के साथ है. दोनों की टक्कर पर निर्माता रमेश तौरानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पेड्डी संग है जवानी तो इश्क होना है के क्लैश पर क्या बोले प्रोड्यूसर
रमेश तौरानी ने क्लियर कर दिया कि है जवानी तो इश्क होना है की तारीख बदलना संभव नहीं है. उनके मुताबिक साल में 52 हफ्ते होते हैं और हर बार किसी न किसी फिल्म का टकराव होना तय है. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह फिल्म की रिलीज डेट में अब कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं.
कई बार बदल चुका है रिलीज डेट
दरअसल, इस फिल्म की रिलीज को लेकर पहले भी कई बार बदलाव हो चुका है. फिर 29 अप्रैल को वरुण धवन ने एक नया पोस्टर जारी कर बताया कि फिल्म आखिरकार फिर से 5 जून को ही रिलीज होगी. यह बदलाव तब हुआ जब यश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी. इसके बाद ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की टीम ने अपनी पुरानी तारीख पर वापस लौटने का फैसला लिया.
पेड्डी की रिलीज डेट भी बदली गई
वहीं दूसरी ओर Peddi की रिलीज डेट भी कई बार बदली जा चुकी है. पहले इसे 27 मार्च को रिलीज किया जाना था, फिर इसे 30 अप्रैल कर दिया गया. इसके बाद एक बार फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया, लेकिन नई तारीख तय नहीं की गई थी. अब खबरें हैं कि मेकर्स इसे 4 जून को रिलीज करने की तैयारी में हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह को रवि किशन ने कहा था ‘आलू का बोरा’, फिर एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बदला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए