पटना-गया के बीच दौड़ेगी नई स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली जाने वालों के लिए भी खुशखबरी, देखें नंबर और टाइम टेबल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Mar 2026 8:35 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Railway Update: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. बरौनी और दरभंगा से दिल्ली जाने वाली क्लोन ट्रेनें जून तक चलेंगी. पटना और गया के बीच नई पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. इससे यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Railway Update: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. भारतीय रेल ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है.

बरौनी और दरभंगा से चलने वाली ये ट्रेनें अब 31 मई तक चलेंगी, जबकि वापसी सेवा 1 जून तक जारी रहेगी. कुछ तारीखों को ये ट्रेनें नहीं चलेंगी. रेलवे ने बताया कि इस फैसले से खासकर गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.

पटना और गया ट्रेन के बारे में जानिए

इसी के साथ रेलवे ने एक और सुविधा शुरू की है. पटना और गया के बीच नई पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन 23 मार्च से 6 अप्रैल तक रोजाना चलेगी. 03611 नंबर की पटना-गया स्पेशल ट्रेन शाम 5:15 बजे पटना से खुलकर रात 8:35 बजे गया पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों को होगा फायदा

03612 गया-पटना स्पेशल सुबह 5 बजे गया से चलकर 8 बजे पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा. इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं. इनमें 20 जनरल कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से छात्रों, नौकरी करने वाले लोगों और व्यापारियों को काफी फायदा होगा. साथ ही त्योहार और परीक्षा के समय होने वाली भीड़ को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी

देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन