बिहार में इलेक्ट्रिक बाइक-कार खरीदने पर मिलेगा 1.5 लाख तक का फायदा, जानिए कैसे लें सरकारी सब्सिडी

Updated:
विज्ञापन
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Electric Vehicle Subsidy: बिहार सरकार प्रदूषण कम करने और ईंधन खर्च घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा दे रही है. इसके तहत ई-बाइक, ई-स्कूटी और ई-कारों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है. जानें कौन और कितना लाभ उठा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Electric Vehicle Subsidy: पेट्रोल और डीजल वाहनों से बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने का फैसला किया है.

सरकार की नई व्यवस्था के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को ई-व्हीकल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

किसे कितनी मिलेगी सब्सिडी?

सरकार ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए सब्सिडी की राशि तय की है.

इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी

  • एससी/एसटी वर्ग: 10,000 तक की सब्सिडी
  • सामान्य वर्ग: 7,500 तक की सब्सिडी

इलेक्ट्रिक कार

  • एससी/एसटी वर्ग: 1.50 लाख तक की सब्सिडी
  • सामान्य वर्ग: 1.25 लाख तक की सब्सिडी

यह पूरी राशि वाहन खरीदने के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी.

हाइब्रिड वाहनों पर नहीं मिलेगा लाभ

सरकार ने साफ किया है कि यह योजना केवल 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए है. अगर वाहन हाइब्रिड है, यानी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों से चलता है, तो उस पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सब्सिडी लेने की पूरी प्रक्रिया

सब्सिडी पाने के लिए वाहन खरीदार को पहले वाहन की पूरी कीमत एजेंसी को चुकानी होगी. इसके बाद वाहन विक्रेता (डीलर) संबंधित दस्तावेज परिवहन विभाग को भेजेगा. जिला परिवहन कार्यालय दस्तावेजों की जांच करेगा. जांच पूरी होने के बाद फाइल मुख्यालय भेजी जाएगी.

स्वीकृति मिलने पर सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

सरकार का क्या है उद्देश्य?

बिहार सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से प्रदूषण कम होगा और लोगों का ईंधन खर्च भी घटेगा.

इसी वजह से सरकार सब्सिडी देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. आने वाले समय में राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

Also Read: बिहार पंचायत चुनाव 2026: समय पर ही होंगे चुनाव, परिसीमन की वजह से टलने की खबरों पर मंत्री दीपक प्रकाश ने क्या कहा



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन