बिहार पंचायत चुनाव 2026: समय पर ही होंगे चुनाव, परिसीमन की वजह से टलने की खबरों पर मंत्री दीपक प्रकाश ने क्या कहा

मंत्री दीपक प्रकाश की फाइल फोटो
Bihar Panchayat Chunav: बिहार में पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि पंचायत चुनाव तय समय पर, यानी इसी साल के अंत तक कराए जाएं. चुनाव टालने का अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.
Deepak Prakash On Bihar Panchayat Chunav: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कहा जा रहा है कि परिसीमन की प्रक्रिया के कारण चुनाव अगले साल तक टल सकते हैं.
लेकिन प्रभात खबर से विशेष बातचीत में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने इन अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव समय पर कराने की दिशा में काम कर रही है और फिलहाल चुनाव टालने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
परिसीमन क्यों करा रही है सरकार?
दरअसल, सरकार ने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की सीमाओं का नए सिरे से परिसीमन करने का फैसला लिया है. यह प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर होगी.
राज्य में पिछले 36 वर्षों से पंचायतों का परिसीमन नहीं हुआ है. इस दौरान कई इलाकों की आबादी में बड़ा बदलाव आया है. ऐसे में सरकार चाहती है कि नई आबादी के अनुसार पंचायतों की सीमाएं तय हों, ताकि सभी क्षेत्रों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके.
चुनाव टालने की खबरों पर मंत्री ने क्या कहा?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगस्त 2026 से परिसीमन शुरू होगा, अप्रैल 2027 तक चलेगा और इसके बाद आरक्षण संबंधी प्रक्रिया पूरी होने पर ही चुनाव होंगे.
इस पर मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कहा कि ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि पंचायत चुनाव इसी साल के अंत तक संपन्न करा दिए जाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव टालने की खबरें सही नहीं हैं और अभी तक सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है.
नए परिसीमन से क्या होगा फायदा?
सरकार का मानना है कि नए परिसीमन के बाद पंचायतों की सीमाएं वर्तमान आबादी के अनुरूप तय होंगी. इससे सभी क्षेत्रों को बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा. साथ ही पंचायतों में भौगोलिक और सामाजिक संतुलन भी मजबूत होगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
2021 में कोरोना की वजह से टले थे चुनाव
बिहार में इससे पहले 2021 में कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं हो पाए थे. उस समय विशेष परिस्थितियों में चुनाव आगे बढ़ाए गए थे और पंचायतों के कामकाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी.
हालांकि इस बार स्थिति अलग है. सरकार का कहना है कि चुनाव टालने का कोई फैसला नहीं हुआ है और कोशिश यही है कि समय पर ही चुनाव कराया जाए.
फिलहाल सरकार की ओर से यही स्पष्ट किया गया है कि पंचायत चुनाव समय पर कराने की तैयारी चल रही है. परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन चुनाव अगले साल टलेंगे, ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल बिहार में पंचायत चुनाव 2026 तय समय पर होने की ही संभावना बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










