दरभंगा के डॉ. इकबाल हसन को मिला बिहार का शांति दूत सम्मान, सीएम नीतीश ने किया सम्मानित

Updated at : 11 Mar 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
darbhanga samman news

डॉक्टर इकबाल हसन को सम्मानित करते सीएम नीतीश

Bihar News: दरभंगा के डॉ. इकबाल हसन 'रिशु' को बिहार में शांति और भाईचारे बनाए रखने के लिए राज्य स्तर का सम्मान मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 'शांति दूत' के रूप में प्रशस्ति पत्र और 10,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में शांति और भाईचारे को बनाए रखने में योगदान के लिए दरभंगा के डॉ. इकबाल हसन ‘रिशु’ को राज्य स्तर का सम्मान मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें ‘शांति दूत’ के रूप में प्रशस्ति पत्र और 10,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह पटना के BMP-5 परिसर में आयोजित किया गया.

शांति और भाईचारे में अहम भूमिका

डॉ. इकबाल हसन को यह सम्मान दरभंगा जिले में विभिन्न मौकों पर साम्प्रदायिक तनाव को रोकने और लोगों को समझाने में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए दिया गया. विशेष रूप से जनवरी माह में नगर थाना क्षेत्र में बिगड़ते माहौल को शांत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया. प्रशासन ने इस पहल की सराहना की है.

बिहार के अन्य क्षेत्रों से भी 11 लोग सम्मानित

इस समारोह में पूरे बिहार से कुल 11 लोगों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इनमें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और अपराध रोकथाम के क्षेत्र में काम करने वाले लोग शामिल थे. दरभंगा जिले के लिए यह गर्व की बात है कि शांति एवं सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में जिले के प्रतिनिधि को यह सम्मान मिला.

समारोह में शामिल अधिकारी और गणमान्य लोग

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगनाथ रेड्डी, एसपी सिटी, महापौर अंजुम आरा, एसडीओ विकास कुमार, डीएसपी सदर अरविंद कुमार, टाउन थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार, लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार और सदर थाना के थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी.

साथ ही शांति समिति के सदस्य और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. इकबाल हसन को शुभकामनाएं दी. इनमें नवीन सिन्हा, अशोक नायक, श्याम किशोर प्रधान, श्रीमती रीता सिंह, सरफे आलम तम्मना, दुलारे दीप, असलम साहब, नवीन खटीक, मुखिया सफदर इमाम, प्रो. जाहिद रजा, अमीरुल हक, डॉ. एम.एच. खान राजू, डॉ. जीशान, डॉ. फैसल हलीम और डॉ. सिबगतुल्लाह शामिल थे.

डॉ. इकबाल हसन का संदेश

डॉ. इकबाल हसन ने इस सम्मान को दरभंगा के लोगों के सहयोग और विश्वास का परिणाम बताते हुए कहा कि समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी मिलकर समाज में एकजुटता और सौहार्द बनाए रखें.

Also Read: बिहार में गैस की कोई किल्लत नहीं, सरकार की अपील- अफवाहों से बचें, एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन