पटना-अहमदाबाद समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, यात्रियों को बड़ी राहत

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rail News : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. पटना-अहमदाबाद समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं अब पहले से अधिक दिनों तक जारी रहेंगी.

विज्ञापन

Patna Ahmedabad Special Train Extension : (आनंद तिवारी) यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. पटना-अहमदाबाद समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं अब पहले से अधिक दिनों तक जारी रहेंगी. इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी.

उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल अब 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 2 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को परिचालित की जाएगी.

उधना-हसनपुर रोड स्पेशल भी चलेगी अधिक दिनों तक

गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल अब 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित होगी.

डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल का भी विस्तार

गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल अब 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी. वहीं गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी.

Rail News: वलसाड-दानापुर स्पेशल की सेवा जारी

गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल अब 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी.

पटना-अहमदाबाद स्पेशल को मिला अतिरिक्त फेरा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल को अहमदाबाद से 1 जुलाई को तथा गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल को पटना से 3 जुलाई को अतिरिक्त रूप से चलाने का निर्णय लिया है.

Bihar Rail News : यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार से बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी. त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी इससे मदद मिलेगी.

Also Read : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला माधव लाल कश्यप बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन