Darbhanga News: कोसी की तेज धारा में बह गया भैंस चराकर लौट रहा तिलकेश्वर का युवक

Updated at : 20 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: कोसी की तेज धारा में बह गया भैंस चराकर लौट रहा तिलकेश्वर का युवक

Darbhanga News:प्रखंड अंतर्गत तिलकेश्वर पंचायत के तिलकेश्वर निवासी रामपुकार यादव के 40 वर्षीय पुत्र मुरारी यादव नदी में डूब गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. प्रखंड अंतर्गत तिलकेश्वर पंचायत के तिलकेश्वर निवासी रामपुकार यादव के 40 वर्षीय पुत्र मुरारी यादव नदी में डूब गया स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे थे. घटना शनिवार देर शाम की बताई गई है. ग्रामीणों ने बताया कि वह भैंस चराकर वापस लौटने के क्रम में गांव से उत्तर पूर्व दिशा में बह रही कोशी की उपधारा को भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा था. इसी बीच उसका हाथ भैंस की पूंछ से छूट गया और वह डूब गया. लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पानी अधिक रहने और अंधेरा होने की वजह से पता नहीं चल पाया. ग्रामीण ने तिलकेश्वर थाना को घटना के सम्बन्ध में सूचना दी. सीओ गोपाल पासवान ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है. अब रविवार की सुबह खोज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन