Darbnahga News: अमृत सरोवर सहित मनरेगा योजनाओं की टीम ने की जांच

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbnahga News:प्रखंड के चार पंचायतों में मनरेगा योजना की जांच गुरुवार को एसक्यूएम जांच टीम ने की.

विज्ञापन

Darbnahga News: कुशेश्वरस्थान. प्रखंड के चार पंचायतों में मनरेगा योजना की जांच गुरुवार को एसक्यूएम जांच टीम ने की. टीम में एसक्यूएम सुरेश स्वप्निल व हरिमोहन वर्मा ने औराही, हरिनगर, हिरणी व गोठानी पंचायत में मनरेगा योजना से बने अमृत सरोवर, खेल मैदान, पुलिया, सड़क, जीविका भवन सहित अन्य योजनाओं की स्थलीय जांच की. इस दौरान कुशेश्वरस्थान जैसे सुदूर इलाके में मनरेगा योजना से हुए कार्य की गुणवत्ता की सराहना की. एसक्यूएम स्वप्निल व वर्मा ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा सांसद की मांग पर जांच टीम गठित कर जांच करायी जा रही है. मनरेगा योजना से संचालित अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की जांच की गयी है. इस दौरान चारों पंचायत में कार्य संतोषजनक पाया गया है. मौके पर मनरेगा पीओ संदीप कुमार, पीटीए ललित कुमार झा, पीआरएस शशिभूषण कुमार, बीएफटी रामनरेश यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन