Darbhanga News: दूसरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पिछली कक्षा के सिलेबस का कराया जायेगा रिवीजन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालय प्रधान एवं शिक्षकों को पत्र लिखकर कुछ बातों पर ध्यान देने को कहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालय प्रधान एवं शिक्षकों को पत्र लिखकर कुछ बातों पर ध्यान देने को कहा है. उन्होंने कहा है कि पहली कक्षा में आने वाले बच्चों के लिये कक्षा का कार्य रुचिपूर्ण होना चाहिए, ताकि उन्हें विद्यालय का वातावरण अच्छा लगे. जानकारी दी है कि अप्रैल महीने में सभी बच्चों को किताब एवं पोशाक की राशि उपलब्ध कराई जा रही है. स्कूल के शैक्षणिक वातावरण में सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद जतायी है. कहा है कि बच्चों का भविष्य आपके परिश्रम पर निर्भर है. आपका योगदान अमूल्य है. आपके समर्पण एवं परिश्रम से ही बच्चे भविष्य में एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे. दूसरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए अप्रैल में रिवीजन कक्षा चलाने को कहा है. इसमें पिछली कक्षा के सिलेबस का रिवीजन कराया जाएगा. महीने के अंत में रिवीजन कार्य की परीक्षा ली जाएगी. इसके लिए ई शिक्षाकोष के माध्यम से विद्यालयों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा.

बच्चों को पोशाक में स्कूल जाना जरूरी

कहा है कि मार्च में मिले दो सेट के पैसे, अप्रैल में दिये जा रहे है दो सेट के पैसे से अब बच्चों के पास चार सेट पोशाक हो जायेगा. ऐसे में उनका पोशाक में आना जरूरी है. एसीएस ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष पोशाक की राशि अप्रैल महीने में ही दी जा रही है. मार्च महीने में भी पोशाक की राशि दी गई थी. ऐसी स्थिति में सभी बच्चों के पास अब चार सेट कपड़े के लिए राशि उपलब्ध है. बिना यूनिफार्म के बच्चों के विद्यालय आने का कोई औचित्य नहीं है. कहा है कि बच्चों में यह अनुशासन सिखाएं कि वे यूनिफार्म में विद्यालय आए.

विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं का होगा सर्वेक्षण

अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा है कि अप्रैल महीने में विद्यालयों के आधारभूत संरचना का सर्वेक्षण कराया जाएगा. विद्यालय की चारदीवारी, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, टंकी के साथ समरसेबल पंप, अतिरिक्त कक्ष के कमरे इत्यादि की जानकारी ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन