Darbhanga News: नगर निगम के सामने फिर खड़ी हुई कचरा डंपिंग की समस्या

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:शहर को स्वच्छ रखने में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. शहर के विभिन्न हिस्सों से जमा कचरा को डंप करने की समस्या पुन: एक बार खड़ी हो गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शहर को स्वच्छ रखने में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. शहर के विभिन्न हिस्सों से जमा कचरा को डंप करने की समस्या पुन: एक बार खड़ी हो गयी है. आने वाले दिनों में कचरा निस्तारण में व्यवधान उत्पन्न होने के आसार बन रहे हैं. कारण सारामोहनपुर अवस्थित किराए के भूखंड पर चल रहा कचरा डपिंग का काम बंद हो सकता है. अगर समय रहते निगम प्रशासन के स्तर से इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है तो कूड़ा डंप कर पाना निगम के लिए मुश्किल हो जायेगा. इसका सीधा असर शहर की साफ-सफाई पर पड़ेगा. दरअसल, सारामोहनपुर स्थित लीज पर लिए गये भूखंड को खाली करने के लिए जमीन मालिक ने कहा है. मई माह तक अपनी व्यवस्था कर लेने का अल्टीमेटम देते हुए एक जून से कचरा डंप नहीं करने देने की बात कही है. इस बावत निगम प्रशासन को लिखित रूप में सूचित कर दिया है. बता दें कि पूर्व में निगम के कर्मी जगह के अभाव में जहां-तहां कचरा डंप किया करते थे. इस कारण विरोध का भी सामना करना पड़ता था. इस समस्या समाधान के लिए तत्कालीन महापौर बैजयंती देवी खेड़िया ने मेयर बनते ही सारामोहनपुर में किराये पर डपिंग ग्राउंड की व्यवस्था की थी. हालांकि बेनीपुर के बनौली बेलनी में भूमि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नि:शुल्क 10 एकड़ भूखंड कचरा निस्तारण के लिए चिन्हित किया जा चुका है, लेकिन अभी यह पूरी तरह तैयार नजर नहीं आ रहा है. इनफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम पड़े ही हुए हैं. दूसरी ओर संबंधित भूखंड का दावेदार बता कुछ लोगों ने निगम प्रशासन को अपनी आपत्ति जताते हुए सूचना भी दी है.

सालाना डेढ़ लाख रुपये किराया

सारामोहनपुर स्थित ग्राउंड के एवज में नगर निगम करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ष किराया चुकता कर रहा है. बरसात के समय कच्चे रास्ते को दुरुस्त करने के लिए रोड़ा, ईंट मद में लगभग दो लाख रुपये अलग से भुगतान किए जाने की बात कही जा रही है. इकरारनामा की आधी अवधि अभी शेष ही है, लेकिन इसी बीच जमीन मालिक इंदल यादव ने पत्र के जरिए कहा है कि पांच बीघा जमीन का इकरारनामा है. कूड़ा ने पहाड़ का शक्ल ले लिया है. सालों भर इससे आग की चिंगारी निकलने से वायु प्रदूषित होता है. आस-पास के लोगों व निकट के स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने के कारण ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जतायी जा रही है. भूस्वामी ने इकरारनामा रद्द करने व एक जून से कचरा नहीं गिराने की बात कही है.

क्या कहते हैं अधिकारी

भूस्वामी की ओर से आवेदन मिला है. इस पर संबंधित से बात की जायेगी. समय रहते समस्या का हल निकाल लिया जायेगा.

– राकेश कुमार गुप्ता, नगर आयुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन