Darbhanga News: डीएमसीएच में भोजन में बिच्छू मिलने के मामले की होगी जांच
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 10:30 PM
Darbhanga News:डीएमसीएच में रविवार को भोजन में बिच्छू मिलने की शिकायत की जांच करायी जायेगी. मरीजों और परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.
Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच में रविवार को भोजन में बिच्छू मिलने की शिकायत की जांच करायी जायेगी. मरीजों और परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. जीविका समूह से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. बता दें कि रविवार दोपहर आर्थो विभाग में एक मरीज के खाने में मरा हुआ बिच्छू मिला था. मरीज ने खाना फेंक दिया. मरीज एवं परिजन हंगामा करने लगे. अधीक्षक डॉ शीला कुमारी ने जानकार मिलने पर जीविका के अधिकारियों से संपर्क की. जीविका द्वारा मामले की जांच कराये जाने की बात कही गयी. वही अस्पताल प्रशासन भी कमेटी बनाकर मामले की जांच करेगा.
दोषी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि यह घटना अत्यंत गंभीर है. इसकी जांच के लिए टीम गठित की जा रही है. दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. जीविका समूह से पूछा गया है कि भोजन तैयार कर परोसने की प्रक्रिया में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई. साथ ही भोजन के मानक और सफाई व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.
कहतीं हैं अधीक्षक
जीविका द्वारा दिये गये भोजन में बिच्छू मिलने की शिकायत मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सही जानकारी के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा भी कमेटी बनाई जाएगी.
डॉ शीला कुमारी, अधीक्षकडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










