Darbhanga News: स्थानांतरण नहीं होने की स्थिति में शिक्षकों को मिलेगा ऑनलाइन शिकायत का मौका

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इ शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल (विशेषकर आधार नंबर, कक्षा एवं विषय) अपडेट करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इ शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल (विशेषकर आधार नंबर, कक्षा एवं विषय) अपडेट करने का आदेश जारी किया है. निदेशक साहिला ने कहा है कि बड़ी संख्या में शिक्षकों द्वारा स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया है, परंतु कुछ शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट नहीं होने के कारण स्थानांतरण के लिए उनके आवेदन पर कार्रवाई संभव नहीं है. प्रतिदिन बहुत सारे ऐसे शिक्षक स्थानांतरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक कार्य छोड़कर निदेशालय अथवा विभाग पहुंच रहे हैं. जबकि विभाग द्वारा पारदर्शी तरीके से सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण के लिए पूर्व निर्धारित क्रमानुसार कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में अनावश्यक रूप से मुख्यालय आने से जहां एक तरफ विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यालय स्तर पर विभागीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. निदेशक ने डीइओ से कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि आपके जिले के शिक्षक, शैक्षणिक को छोड़कर, स्थानांतरण एवं अन्य स्थापना संबंधी कार्य के लिए अनावश्यक रूप से निदेशालय अथवा विभाग का चक्कर नहीं लगावें. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि जिन शिक्षकों का ई शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रोफाइल विशेष कर आधार संख्या, कक्षा एवं विषय अपडेट नहीं है, तो प्राथमिकता के आधार पर तीन दिनों के अंदर प्रविष्टि कर दें. कहा है कि स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन दिए आवेदन के आधार पर किसी शिक्षक का स्थानांतरण नहीं हो पाता है, तो ई शिक्षा कोष पोर्टल पर ग्रीवेंस रिड्रेसल का विकल्प दिया जाएगा, इस पर शिक्षक अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन