Darbhanga News: बरात में डीजे बजाने को लेकर अरई में दो पक्षों में रोड़ेबाजी, कई जख्मी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:अरई गांव में बुधवार की रात वैवाहिक उत्सव के दौरान धार्मिक स्थल के निकट डीजे साउंड बजाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में बुधवार की रात वैवाहिक उत्सव के दौरान धार्मिक स्थल के निकट डीजे साउंड बजाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया. जमकर पथराव हुआ जिसमें अली मोहम्मद, विमल सहनी, शादाब सहित कई लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया. मामले में सीओ नेहा कुमारी के आवेदन पर दोनों पक्ष से 13 लोगों को नामजद करते हुए 30-35 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तनाव के मद्देनजर घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया है कि गांव में पुलिस बल तैनात करने के साथ त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार आरोपित विमल सहनी, अली मोहम्मद व मो. शादाब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में सीओ ने बताया है कि 16 अप्रैल की रात 8.35 बजे विवाद के सत्यापन को लेकर अरई गांव के धार्मिक स्थल के समीप पहुंचा. देखा कि 40-50 की संख्या में उपद्रवी हाथों में लाठी-डंडा लेकर जमकर मारपीट कर रहे हैं. एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर रहे हैं. पुलिस बल के सहयोग से तत्काल मामले को शांत कराया गया. घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि सहनी समाज के द्वारा शादी को लेकर डीजे बजाते हुए बरात निकाली गयी थी. डीजे के साथ बरात मस्जिद के पास पहुंचते ही एक समुदाय के लोगों द्वारा बरात को रोक दिया गया. उसके बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया. दोनों पक्ष के लोगों द्वारा लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर बरसाने से कुछ लोग जख्मी हो गये, जिसका इलाज स्वास्थ्य केन्द्र सिंहवाड़ा में कराया गया. चौकीदार व पुलिस प्रशासन के सहयोग से घटना में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित करने के बाद मो. फैसल, गणेश सहनी सहित 13 नामजद व 30-35 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे घटना की सूचना पर सदर एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार, ज्योति कुमारी, सीओ नेहा कुमारी, पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, दारोगा पंकज रजक, वज्रवाहन व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन