Darbhanga News: साढ़े छह घंटे लेट से मुंबई के लिए उड़ा स्पाइजेट का विमान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा से आने-जाने वाले विमानों के परिचालन में विलंब से यात्री परेशान हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा से आने-जाने वाले विमानों के परिचालन में विलंब से यात्री परेशान हैं. यह स्थिति लगातार पिछले कई दिनों से चली आ रही है. कंपनी की टाइम टेबल में सुधार के प्रति दिलचस्पी नहीं दिख रही है. सोमवार को स्पाइजेट का विमान निर्धारित समय से करीब साढ़े छह घंटा देर से मुंबई के लिए उड़ा. बताया जाता है कि विलंब को लेकर टर्मिनल पर स्टॉफ व पैसेंजरों के बीच नोकझोंक भी हुई. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को निर्धारित समय के अनुसार सुबह 09.30 बजे यहां से टेक ऑफ करना था. फ्लाइट शाम पांच बजे यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना हुइ. बताया गया कि मुंबई से विमान एसजी 115 सुबह नौ बजे के स्थान पर शाम 04.17 बजे यहां पहुंचा. इस कारण ऐसी स्थिति बनी. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी मिली है.

कुल 14 प्लेन का हुआ आना- जाना

दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली रूट पर आधा दर्जन प्लेन उड़े. मुंबई रूट पर चार फ्लाइट की सर्विस दी गयी. कोलकाता व हैदराबाद रूट पर दो- दो यानी चार विमानों का आना- जाना हुआ. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा है. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट शामिल है. रविवार को 14 विमानों में 2260 लोगों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन