Darbhanga News: उत्तर बिहार के तराई व मैदानी भागों में तेज हवा चलने की संभावना

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: 13 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के 13 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. इस अवधि में उत्तर बिहार के तराई तथा मैदानी भागों में बिजली गिरना और तेज हवा (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से) के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है. इसकी ज्यादा संभावना 10 से 12 अप्रैल के बीच बन सकती है. हल्की वर्षा 02 से 05 मिली मीटर हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिन पछिया हवा तथा उसके बाद पूर्वा हवा चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवा (30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन