Darbhanga News: फरार अभियुक्त को पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:पुलिस ने भारतीय मजदूर संघ से जुड़े एक मामले के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. पुलिस ने भारतीय मजदूर संघ से जुड़े एक मामले के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. धराये आरोपित की पहचान मधुबनी जिलान्तर्गत फुलपरास थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी बमशंकर सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह के रूप में की गयी है. वर्तमान में वह दरभंगा सदर थाना क्षेत्र स्थित महरानी पोखर मोहल्ले में रहता था. जानकारी के अनुसार राहुल कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज था. इसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके लोकेशन के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर उसे पटना के अगमकुंआ क्षेत्र से गिरफ्तार कर दरभंगा लायी. सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपित को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही कई आरोपों की जांच जारी है. उसके मोबाइल और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन