मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट अब नौ मार्च को

लनामिवि में पीएचडी एडमिशन टेस्ट अब नौ मार्च को होगा. वहीं प्रवेश पत्र अब परीक्षार्थी एक मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे.
दरभंगा. लनामिवि में पीएचडी एडमिशन टेस्ट अब नौ मार्च को होगा. वहीं प्रवेश पत्र अब परीक्षार्थी एक मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे. संशोधन से संबधित पत्र विवि ने सोमवार को जारी की है. बता दें कि पहले पीएटी का आयोजन एक मार्च को होना था. एडमिट कार्ड 24 फरवरी से डाउनलोड किया जाना निर्धारित था. बताया जाता है कि एक मार्च को यूजीसी नेट की भी परीक्षा हो रही है. पीएटी की परीक्षा की तिथि के टकराने के कारण विवि ने छात्रहित में यह बदलाव किया है. हालांकि परीक्षा अवधि एवं समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक होगी. रिजल्ट 12 मार्च को जारी किया जाएगा. दोनों पत्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन आधारित होगी. दोनों पत्रों की परीक्षा में छात्रों को 50-50 प्रश्नों का जवाब देना होगा. प्रत्येक प्रश्न दो- दो अंक का होगा. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. प्रथम पत्र में प्रश्न क्वालिटेटिव टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड से तथा दूसरे पत्र में पीजी कोर्स के संबंधित विषय से प्रश्न पूछा जाएगा. उत्तीर्णता के लिए दोनों पत्र मिला कर अनारक्षित कोटि को 100 एवं आरक्षित को 90 अंक लाना होगा.
22 विषयों में 610 रिक्तियों के विरुद्ध 3858 आवेदन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 विषयों में 610 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 3858 आवेदन मिला है. सबसे ज्यादा आवेदन हिंदी विषय में 386 एवं सबसे कम दर्शन शास्त्र एवं संस्कृत में 37-37 आवेदन है. जबकि रिक्तियां सबसे ज्यादा अंग्रेजी में 70 तथा सबसे कम प्रबंधन में चार है. पीएटी के लिये प्राप्त कुल 3858 आवेदकों में से 3441 आवेदक ही परीक्षा में शामिल होंगे. पीएटी से कुल 417 आवेदकों को छूट दी गई है. इसमें यूजीसी नेट, आइसीएआर, पीएटी 2020, 21, 22 उतीर्ण तथा सेवा संपुष्ट शिक्षाकर्मी सहित अन्य शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




