Darbhanga News: फॉर्च्यूनर कार से जब्त किया डेढ़ लाख कैश, दो हिरासत में

Darbhanga News: सीआरपीएफ कैंप के जवानों ने एक फॉर्च्यूनर कार की तलाशी के दौरान डेढ़ लाख रुपये जब्त किया.
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. आदर्श आचार संहिता लागू होने के दूसरे ही दिन एसएच 56 कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मुख्य मार्ग में तिलकेश्व थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित सीआरपीएफ कैंप के जवानों ने एक फॉर्च्यूनर कार की तलाशी के दौरान डेढ़ लाख रुपये जब्त किया. साथ ही कार पर सवार चालक सहित एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार एक फॉर्च्यूनर कार पर सवार एक व्यक्ति कुशेश्वरस्थान की ओर से फुलतोड़ा की ओर जा रहा था. इस दौरान दरभंगा और खगड़िया जिला के सीमा पर कैंप कर रहे सीआरपीएफ के जवानों ने कार को रोक कर तलाशी ली तो कार से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए. सीआरपीएफ के जवानों ने कार पर सवार मधेपुरा जिला के आलमनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र पवन जायसवाल एवं चालक को हिरासत में लेकर तिलकेश्वर पुलिस के हवाले कर दिया. सीओ गोपाल पासवान ने डेढ़ लाख रुपये बरामद होने तथा इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को लेकर तिलकेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई हो रही है. मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि का घोषणा होने के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग ने आचार संहिता के तहत 50 हजार रुपये से अधिक राशि बिना साक्ष्य के कहीं ले जाने पर प्रतिबंध लगा है. पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




