Darbnahga News: प्रसव कक्ष में ड्यूटी से नर्सिंग स्टाफ गायब, परिजनों ने किया हंगामा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbnahga News:स्थानीय सीएचसी में बुधवार की देर रात प्रसव के लिए आयी आधा दर्जन महिलाओं के परिजनों ने प्रसव कक्ष में जीएनएम व एएनएम के नहीं रहने पर जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

Darbnahga News: जाले. स्थानीय सीएचसी में बुधवार की देर रात प्रसव के लिए आयी आधा दर्जन महिलाओं के परिजनों ने प्रसव कक्ष में जीएनएम व एएनएम के नहीं रहने पर जमकर बबाल किया. चिकित्सक डॉ वसंत कुमार समझाने का प्रयास कर रहे थे, परंतु कोई मानने को तैयार नहीं था. अंतत: चिकित्सक ने इसकी सूचना प्रभारी डॉ विवेकानंद झा को दी. प्रभारी ने एएनएम ट्रेसा कुजूर को प्रसव कक्ष में भेजा. इसके बाद मामला शांत हुआ. बता दें कि रोस्टर के अनुसार रात की शिफ्ट में दो जीएनएम अथवा एएनएम की ड्यूटी रहती है. एक इमरजेंसी सेवा तथा दूसरी प्रसव कक्ष में तैनात रहती हैं. 18 जून की रात लगभग 11 बजे इमरजेंसी के लिए जीएनएम संगम कुमारी तो तैनात थी, परंतु प्रसव कक्ष के लिए जीएनएम अथवा एएनएम तैनात नहीं थी. रोस्टर के अनुसार जीएनएम शोभा कुमारी की ड्यूटी थी. उसके छुट्टी पर चले जाने की वजह से प्रसव कक्ष खाली था. इसे लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन