Darbhanga News: कार्यों की निगरानी के लिए दो अंचलों में बंटेगा नगर निगम

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 10:29 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:नगर निगम क्षेत्र विस्तार के मद्देनजर आमजन से जुड़ी योजना व कार्यों की निगरानी के लिए दो अंचल के गठन की पहल की गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. नगर निगम क्षेत्र विस्तार के मद्देनजर आमजन से जुड़ी योजना व कार्यों की निगरानी के लिए दो अंचल के गठन की पहल की गयी है. इससे संबंधित प्रस्ताव नगर निगम प्रशासन ने डीएम के माध्यम से भेजा है. दरभंगा सहित अन्य जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया है. करीब एक माह पूर्व भेजे गए प्रस्ताव में वार्ड एक से 24 के लिए एक अंचल व वार्ड 25 से 48 के लिए दूसरा अंचल बनाने का प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा गया है. बताया जाता है कि विभाग की मांग पर निगम प्रशासन से यह प्रस्ताव भेजा है. इस बाबत विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने गत आठ अगस्त को डीएम को पत्र जारी किया था. पत्र में कहा गया है कि अधिक आबादी एवं क्षेत्रफल का शहर है. योजनाओं के कार्यान्वयन तथा नागरिक सुविधाओं में सफाई, समुचित ड्रेनेज, जलापूर्ति, कूड़ा उठाव, कचरा संग्रह, स्ट्रीट लाइट के अलावा बाढ़, सुखाड़, गर्मी, लू, जलजमाव, अतिक्रमण का काम नगर निगम संपादित करता है. क्षेत्र बड़ा रहने के कारण योजनाओं व अन्य कार्यों का ससमय निरीक्षण नहीं हो पाता है. इससे कार्य प्रभावित होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन