Darbhanga News: समाहरणालय परिसर से लगातार चोरी हो रही मोटरसाइकिल
Updated at : 08 Oct 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन

Darbhanga News:आइसीडीएस कार्यालय कर्मी कुमार नीतीश की बाइक समाहरणालय परिसर से चोर उड़ा ले गये.
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा. आइसीडीएस कार्यालय कर्मी कुमार नीतीश की बाइक समाहरणालय परिसर से चोर उड़ा ले गये. सदर प्रखंड के कबीरचक निवासी कर्मी नीतीश ने इस बाबत लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि सुबह 10 बजे समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय के पास मोटरसाइकिल को लगाया था. शाम लगभग चार बजे कार्यालय से निकलने पर मोटरसाइकिल नहीं पायी.
चोरी होते-होते बची एडीआइओ की स्कूटी
एडीआइओ रूपा कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्कूटी चोरी होते- होते बच गई. स्कूटी का लॉक, साइड एवं फूल स्टैंड चाेर तोड़ चुका था. संयोगबस कार्यालय से बाहर निकली, तो पाया कि गाड़ी पलटी हुई है. कही कि अगर कुछ मिनट का विलंब होता, तो स्कूटी चोरी होने की प्रबल संभावना थी.नीलाम पत्र शाखा कर्मी की चोरी हो चुकी है दो बाइक
नीलाम पत्र शाखा कर्मी रहमगंज निवासी संजय कुमार ने बताया कि समाहरणालय परिसर से उनकी दो बाइक चोरी हो चुकी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद अब तक मोटरसाइकिल नहीं मिली है.10 दिन पहले पंचायत कार्यालय कर्मी की चोरी हो गयी बाइक
समस्तीपुर जिले के पटोरी निवासी सुभाष कुमार जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं. बताया कि 10 दिन पूर्व कार्यालय परिसर में मोटरसाइकिल लगाकर कार्य में व्यस्त हो गया. दोपहर में बाहर निकलने पर पाया कि मोटरसाइकिल नहीं है. प्राथमिकी दर्ज करायी, पर अबतक गाड़ी नहीं मिली है.एनआइसी कार्यालयकर्मी की 26 अगस्त को बाइक ले गया चोर
एनआइसी कार्यालय में कार्यरत कर्मी नसीम ने बताया कि 26 अगस्त को मोटरसाइकिल कार्यालय के सामने लगायी थी. दोपहर करीब दो बजे कार्यालय से बाहर निकला, तो मोटरसाइकिल नहीं पाया. अगल-बगल पूछताछ करने के बावजूद मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर लहेरियासराय थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी. अबतक बाइक नहीं मिली है.परिसर में लगे डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरे काम के नहीं
पीड़ित कर्मियों का कहना है कि परिसर में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे सिर्फ दिखावे के हैं. कई कैमरा खराब है. डिस्प्ले भी काम नहीं कर रहा है. वहीं मुख्य द्वार से लेकर परिसर में जगह-जगह सुरक्षा गार्ड तैनात है. बावजूद शातिर चोर घटना को अंजाम देकर निकल जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




