Darbhanga News: पीएम के कार्यक्रम में तैनात पुलिस एवं अधिकारी नहीं चलायेंगे मोबाइल

Updated at : 16 Jul 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: पीएम के कार्यक्रम में तैनात पुलिस एवं अधिकारी नहीं चलायेंगे मोबाइल

Darbhanga News:एसएसपी ने कहा कि रूट लाइनिंग में प्रतिनियुक्त थानाध्यक्ष का दायित्व होगा कि भ्रमणशील रह कर व्यवस्था को देखेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायुसेना केंद्र परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया. एसएसपी ने कहा कि रूट लाइनिंग में प्रतिनियुक्त थानाध्यक्ष का दायित्व होगा कि भ्रमणशील रह कर व्यवस्था को देखेंगे. कहा कि कोई भी पुलिस बल एवं अधिकारी प्रतिनियुक्त स्थल पर मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे. डीएम ने सभी पदाधिकारी को सक्रिय रहने एवं प्रोटोकॉल फॉलो करने का निर्देश दिया. पदाधिकारियों को हर एक गतिविधि पर नजर बनाए रखने काे कहा ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं से भी चूक नहीं रहे. एसडीओ एवं एसडीपीओ सदर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. ब्रीफिंग के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक साइबर सेल राहुल कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन