Darbhanga News: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से एक युवक ने दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: मनीगाछी. नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से एक युवक ने दुष्कर्म किया. आरोपित युवक मनीष मंडल को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की शौच के लिए नहर किनारे निकली थी, इसी दौरान सुनसान पाकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के बड़की तरौनी निवासी मनीष ने उसके साथ दुष्कर्म कर भाग निकला. इसके बाद बदहवास लड़की अपने घर पहुंची. परिजनों को आपबीती सुनायी. सुनकर आक्रोशित परिजनों ने तत्काल 112 पर फोन कर युवक की तलाश शुरू कर दी. तलाशी में युवक को लोगों ने पकड़ लिया. इधर 112 पुलिस गाड़ी भी उसे खोजते हुए वहां पहुंची तो लोगों ने दुष्कर्मी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही तत्क्षण एसडीपीओ आशुतोष कुमार पहुंचे. जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया. घटना की गंभीरता को देखते हुए नेहरा थानाध्यक्ष ने पीड़िता को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए तत्काल मेडिकल के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर दुष्कर्मी युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां साक्ष्यों को संग्रहित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन