घटनास्थल से एक किमी दूर जाल में फंसी मिली किशोरी की लाश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 11:04 PM
किशोरी का शव 12 घंटे बाद सोमवार की सुबह घटनास्थल से एक किमी दूर तीसभंवरा पुल के निकट से बरामद हुआ.
केवटी. चतरा गांव के समीप कमला मरने नदी में रविवार की शाम करीब साढ़े छह डूबी किशोरी का शव 12 घंटे बाद सोमवार की सुबह घटनास्थल से एक किमी दूर तीसभंवरा पुल के निकट से बरामद हुआ. मालूम हो कि चतरा निवासी विनोद यादव की 15 वर्षीया पुत्री प्रभावती कुमारी रविवार को भैंस चराने के बाद घर लौटने के दौरान रविवार की शाम नदी में डूब गयी थी. सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका. हालांकि सीओ भास्कर कुमार मंडल ने घटना स्थल से करीब एक किमी दूर तीसभंवरा पुल के नीचे देर शाम ही जाल लगवा दिया था. सोमवार की सुबह जाल में किशोरी का शव फंसे होने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव गांव पहुंचते ही मां रमीला देवी, छोटे भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल था. प्रभावती पांच भाई-बहन में सबसे बड़ी थी. वह राजकीय मध्य विद्यालय कोयलास्थान में आठवीं की छात्रा थी. उसके मामा राजू कुमार ने बताया कि प्रभावती पढ़ने में काफी तेज थी. इसके अलावा घरेलू कार्य में भी दक्ष थी. घटना के बाद पूर्व उप प्रमुख सह राजद जिला प्रवक्ता सुंवश यादव, कोयलास्थान के उपमुखिया मो. शफीउल्लाह, विजय शंकर यादव मृतक के घर पहुंचे. शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










